logo

jharkhand news की खबरें

खूंटी : समाजसेवी बबन कुमार ने गरीब और असहाय ग्रामीणों के बीच किया कंबल वितरण

आज खूंटी जिला अंतर्गत लोधमा प्रखंड की कुलहुटू पंचायत स्थित छनगाटोली ग्राम क्षेत्र में पड़ रही कड़ाके की ठंड और शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए, समाजसेवी बबन कुमार ने गरीब और असहाय ग्रामीणों के बीच कंबल वितरण का आयोजन किया।

पाकुड़ : ठेकेदार की लापरवाही से गंभीर हादसा, गड्ढे में गिरकर युवक घायल; मुआवजे की मांग पर अड़े ग्रामीण

पाकुड़ सदर प्रखंड के महेशपुर रोड, समाहरणालय के समीप कोलाजोड़ा गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसके बाद ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा। बताया जा रहा है कि आसनडिपा गांव का एक युवक कल शाम मोटरसाइकिल से इसी सड़क से गुजर रहा था।

चाईबासा पुलिस ने डकैती और लूट की घटना का किया पर्दाफाश, 3 अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

चाईबासा पुलिस को देर रात बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। डकैती, फायरिंग और लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

जमशेदपुर : कांग्रेस कार्यालय में एक दिवसीय मेगा मेडिकल कैंप आयोजित, सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ

जमशेदपुर के बारीडीह स्थित कांग्रेस कार्यालय में रविवार को एक दिवसीय मेगा मेडिकल कैंप का आयोजन हुआ। इस स्वास्थ्य शिविर में शहर के प्रतिष्ठित चिकित्सकों और विशेषज्ञों की टीम ने आम लोगों को निःशुल्क जांच, परामर्श एवं दवाइयां उपलब्ध कराई।

क्रिसमस पर श्री जगन्नाथ अस्पताल में डांस, गायन और मिमिक्री प्रतियोगिता, श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले को मिला पुरस्कार

क्रिसमस के अवसर पर श्री जगन्नाथ अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र में डांस, मिमिक्री एवं गायन प्रतियोगिता का आयोजन बड़े उत्साह और उल्लास के साथ किया गया।

सारंडा में एक बार फिर आईईडी विस्फोट, कोबरा का एक जवान गंभीर

पश्चिमी सिंहभूम के सारंडा जंगल में नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे सघन सर्च ऑपरेशन के दौरान फिर से एक बार आईईडी विस्फोट की घटना घटी है। इसमें कोबरा 209 बटालियन का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया है।

शराब घोटाला : फर्जी बैंक गारंटी के सहारे मैनपावर सप्लाई का खुलासा, गुजरात से कंपनी निदेशक को गिरफ्तार कर रांची लाया गया 

रांची में झारखंड शराब घोटाले की जांच के तहत भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने एक अहम गिरफ्तारी की है। एसीबी की टीम ने अहमदाबाद से मेसर्स मार्शन इनोवेटिव सिक्योरिटी प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक जगन भाई तुकाराम को गिरफ्तार किया है।

29 दिसंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी जमशेदपुर दौरा, डीसी ने दिशोम जाहेरथान का लिया जायजा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 29 दिसंबर को जमशेदपुर आगमन को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। इसी क्रम में रविवार को उपायुक्त के नेतृत्व में वरीय प्रशासनिक अधिकारियों ने करनडीह स्थित दिशोम जाहेरथान का निरीक्षण किया।

सिस्टम बेबस, मानवता शर्मसार : सड़क नहीं, इलाज नहीं-आदिम जनजाति की गर्भवती महिला की तड़पती मौत

गुमला जिला के घाघरा प्रखंड क्षेत्र में गर्भवती महिला सुकरी कुमारी को पति जगरनाथ कोरवा सहित परिजनों ने सड़क के अभाव में झीलगी में लादकर लगभग एक किलोमीटर पैदल चलकर काड़ा सिल्ली गांव तक पहुंचाया।

स्विफ्ट कार के डैशबोर्ड में तहखाना बनाकर छिपा रखा था 20 किलो डोडा और अफीम, पुलिस ने ऐसे पकड़ा

हजारीबाग पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए अफीम और डोडा की तस्करी में शामिल दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में तस्करी के एक नए और चौंकाने वाले तरीके का खुलासा हुआ है

रांची : लालपुर चौक पर जांच के दौरान पकड़ा गया गलत रजिस्ट्रेशन नंबर वाला वाहन, मालिक फरार 

रांची में फर्जी और छेड़छाड़ किए गए वाहन रजिस्ट्रेशन नंबर के खिलाफ यातायात पुलिस ने सख्त अभियान शुरू किया है। पुलिस अधीक्षक, यातायात, रांची के निर्देश पर सभी यातायात थानाक्षेत्रों में विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में लालपुर यातायात थानांतर्ग

4 महीनों से जंगल में भटकता रहा बीमार हाथी, देर से पहुंचा सिस्टम; आखिर में चली गई जान

सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल वन क्षेत्र में दलदल में फंसा एक हाथी इलाज के इंतजामों के बीच दम तोड़ गया। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और नाराजगी का माहौल है।

Load More